DNN कसौली
कसौली के एक प्रापर्टी डीलर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है की उसने किसी और के नाम की जमीन दिल्ली के एक व्यक्ति को बेच दी। बाद में जब दिल्ली का व्यक्ति उससे जमीन को लेकर बातचीत करने के लिए गया, तो उसने इसे जान से मारने की धमकी दी। अब पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मोहित चावला ने कहा कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी कि अनुसार दिल्ली निवासी अजय गर्ग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि इसने कसौली के श्याम सुन्दर से एक जमीन का सौदा करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपए में किया और ब्याना भी दिया। जमीन का एग्रीमेंट करते समय इसे जानकारी मिली कि श्याम सुन्दर जमीन का मालिक है ही नहीं। इसने श्याम सुन्दर से मामले को लेकर फोन पर बात करनी चाही, लेकिन उसने इसका फोन नहीं उठाया और कसौली के कई चक्कर काटने पर भी वह नहीं मिला। इसी बीच किसी मित्र के साथ यह कसौली श्याम सुंदर के घर आया , लेकिन श्याम सुन्दर ने इसके ऊपर जान लेवा हमला किया और धमकी दी कि यदि जमीन या पैसे की बात की तो इसे यह जान से मार देगा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मोहित चावला ने कहा कि जांच की जा रही है।















