DNN सोलन
सोलन में एक महिला का एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर तक पीछा करने व बाद में महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोलन के रबोन क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि बीती रात करीब छह-सात बजे जब वह कोटलानाला में थी तो एक व्यक्ति उसका पीछा करते हुए उसके घर रबोन तक आया। इसके बाद ये अपने कमरे में चली गई। करीब 1 घंटे बाद जब वह किसी कार्य से बाहर आई तो उसने देखा कि यह व्यक्ति उसके घर के बाहर खड़ा था। इस पर महिला ने अपने पति को आवाज लगाई। इसी दौरान इस अज्ञात व्यक्ति ने महिला के सिर पर किसी चीज से वार कर डाला। जिसके कारण वह गिर गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस में दी गई पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।















