DNN सोलन
सोलन के ब्रूरी स्थित एक होटल चला रहे युवक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। युवक पवन बाली को अपने होटल के नजदीक एक पर्स मिला जो कि किसी महिला का था। इस पर्स के अंदर काफी गहने व नगदी मौजूद थी। युवक ने होटल स्टाफ से इस संबंध में पूछताछ की लेकिन पर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई। होटल का सीसीटीवी कैमरा देखा गया। जिसमें महिला व पुरुष होटल की छत पर दिखाई दिए लेकिन वे छत से ही वापस चले गए और उनका पर्स वहीं पर छूट गया। इसके बाद युवक ने अपने स्तर पर इस दंपति से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसे उनके विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। जिसके बाद उसने नगदी व सोने के जेवरों से भरे हुए बैक को पुलिस के सुपुर्द किया है। युवक पवन बाली ने कहां की किसी की खून पसीने की कमाई उनके होटल की छत पर छूट गई और वे चाहते हैं कि जिस भी दंपति का यह वर्ष है वे उन तक पहुंच जाए उन्होंने कहा इसी उद्देश्य से उन्होंने स्पर्श वॉइस में मौजूद सारे सामान को सोलन पुलिस के सुपुर्द किया है।















