DNN शिमला
भारतीय जनता पार्टी पर्यटन प्रकोष्ठ जिला शिमला के संयोजक कुलदीप वालिया ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश संयोजक विनय शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रवि मेहता से विचार विमर्श करने के उपरांत जिला पर्यटन प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी व मण्डल संयोजको की नियुक्ति की है।
जिला कार्यकारिणी में विपुल सूद बालूगंज, सतीश भारद्धाज संजोली समीट्री, विनीत शर्मा न्यू शिमला, मलकियत सिंह लक्कड़ बाजार शिमला, भूपिन्दर शर्मा शोघी, पवन कुमार शर्मा सुनी भरगण , भूपिन्दर ठाकुर खटनोल सनाहू अश्वनी सूद फागू, रणजीत कपूर भलावग, हेमन्त शर्मा मानला को शामिल किया गया हैं।
मण्डल संयोजको में जसविन्दर भोगल संजोली को शिमला शहरी, अनीश शर्मा शोघी को शिमला ग्रामिण एवं कंवर अजीत सिंह को कसुम्पटी मण्डल का संयोजक नियुक्त किया गया ।
















