DNN परवाणू (सुमित)
492 वर्ष के बाद अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान से पहले परवाणू नगर में राम भक्तो द्वारा रथ यात्रा का आयोजन किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले राम भक्तो द्वारा निकाली गयी यह रथ यात्रा परवाणू नगर के सेक्टर -6 से शुरू होकर कारो व दो पहिया वाहनों के साथ श्री राम के प्रसिद्ध भजनों और जय श्री राम के नारो के साथ परवाणू के सभी सेक्टरों से होते हुए गुजरी। इस दौरान सभी राम भक्तो ने रथ यात्रा को जगह जगह रोककर रामलला के दर्शन किए और फूल चढ़ाकर अपनी श्रधा व्यक्त की। सेक्टर 4 में पार्षद मोनिशा शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने रथयात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर विरेंद्र शर्मा गुगलू समेत अन्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने प्रसाद स्वरूप रथ यात्रा के साथ चल रहे लोगों को हलवा वितरण कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर आरएसएस परवाणू के नगर कार्यवाह हंसराज ने बताया की 492 वर्षों के बाद श्री राम का मंदिर बनने का अवसर प्रधान हुआ है जिसके लिए लोगों में चेतना लाने के लिए रथयात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा की श्री राम मंदिर निर्माण हेतु परवाणू के 6 हज़ार घरों से धन संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।















