DNN सोलन
सोलन के परवाणू में एक ट्रक चालक के साथ बाइक सवार युवकों द्वारा धक्का मुक्की करने व उसके ट्रक के अंदर पड़े पर्स से करीब 12400 रुपए निकालने का मामला सामने आया है। यही नहीं घटना के दौरान युवक ट्रक की चाबी भी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हिमेन्द्र कुमार निवासी जिला मण्डी ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह ट्रक लेकर
शिमला से चरनियां ईंटे खरीदने के लिए जा रहा था जब यह दिन के समय टिपरा से पीछे हिमाचल की बाउंडरी पर बाथरूम करने के लिए रूका तो उसी समय अचानक 2 लडके बाइक पर इसके ट्रक के पास आए तथा दो अन्य लड़कों ने अपनी बाइक सड़क के दूसरी ओर खडी कर रखी थी वो भी इसके ट्रक के पास आए । दो लडकों ने इसे धक्का मारके पकड लिया व अन्य दो ने इसके ट्रक के अन्दर जाकर इसके पर्स से 12400 रूपए निकाल लिए व ट्रक की चाबी भी निकालकर साथ ले गए, इसने युवकों को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन यह मौके से फरार हो गए। एसपी ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।















