परगोड़ पंचायत के गुब्बर में लगेगा 2 करोड़ का 500 किलोवाट सोलर प्लांट : केवल सिंह पठानिया

Kangra Others Politics
हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार का बड़ा कदम
Dnewsnetwork शाहपुर, 2 फरवरी
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परगोड़ पंचायत के गुब्बर गांव में 500 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोलर प्लांट हेतु चिह्नित स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत दी। केवल सिंह पठानिया ने बताया कि इस सोलर प्लांट के निर्माण पर लगभग 2 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। प्लांट से प्रतिवर्ष करीब 8 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होगा, जिसे प्रदेश सरकार 3.45 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार हरित ऊर्जा उत्पादन को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भर में ऐसे कई सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News