डीएनएन बद्दी
बीबीएन के प्रमुख मीडीया संगठनों की एक बैठक व सोशल मीडीया कार्यशाला बददी में संपन्न हुई जिसमें कई मुददों पर विचार विमर्श किया गया। कार्यशाला में प्रैस कलब बद्दी, दून पत्रकारा संघ व प्रैस कलब नालागढ़ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जहां वर्तमान पत्रकारिता के आडे आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई वहीं सोशल मीडीया के प्रयोग पर मुक्त चिंतन किया गया। बैठक में बी.बी.एन. के पत्रकारों ने हिस्सा लिया। बैठक में इस बात पर चिंता जाहिर की गई के सरकार ने बद्दी को पुलिस व राजस्व के हिसाब से तो जिला घोषित कर दिया है लेकिन सूचना एवं जनसंपर्क की ओर से बददी को जिला घोषित नहीं किया गया जो कि दुर्भागयपूर्ण है। अगर बददी को सूचना एवं जनसंपर्क के तहत जिला घोषित किया जाता है तो यहां के पत्रकारों को जिला स्तर की मान्यता मिल सकती है। बद्दी में प्रैस भवन बनाने पर भी चर्चा हुई ताकि सभी पत्रकारों को बैठने के लिए छत मिल सके। बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश के मु यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पत्रकारों को हरियाणा की तर्ज पर पैंशन स्कीम में लाने की योजना का स्वागत किया गया वहीं इस बात पर भी खेद जताया कि यह योजनाएं मात्र मान्यता प्राप्त पत्रकारों तक ही सीमित रह जाती है। उन्होंने कहा कि एक उपमंडल में मात्र एक अखवार एक ही पत्रकार को मान्यता देता है जबकि अकेले नालागढ़ उपमंडल में एक-एक अखवार को दो-तीन पत्रकार सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुविधाएं मात्र मान्यता प्राप्त पत्रकारों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि उन सभी पत्रकारों को यह सुविधाएं मिलनी चाहिए जो अपनी कलम के जरिए समाज को एक नई दिशा देने में हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। इसके अलावा बैठक में सोशल मिडिया में आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई व पत्रकारों को भी सोशल मीड़ीया संभाल कर चलाने की सलाह दी गई। सभी ने कहा कि सोशल मीडीया हमें जिम्मेवारी से प्रयोग करना चाहिए और बिना तथ्य जाने डाली गई एक भी पोस्ट किसी का भी अहित कर सकती है। समाज को पत्रकार से बहुत अपेक्षाएं है जिस पर खरा उतरना हम सबकी जिम्मेवारी है। इसके अलावा बैठक में सभी पत्रकारों ने समाज की कुरितियों के खिलाफ मिलजुल कर आवाज उठाने की बात कही। इस मौके पर दून पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजीव बस्सी, प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सुरिंद्र शर्मा, महासचिव ऋषि भारद्वाज, नालागढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष सलीम कुरैशी, प्रेस कलब बददी के संरक्षक रणेश राणा, पोला राम चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा, जसविंद्र ठाकुर, डा. किशोर ठाकुर, पवन कुमार ठाकुर, जसविंद्र ठाकुर, आदित्य चड्डा, पंकज क ौशल समेत अनेक मीडीया कर्मी उपस्थित थे। बाद में सभी पत्रकारों को नए वर्ष का कैलेंडर भेंट किया गया।















