DNN कंडाघाट (लवली)
जिला के कंडाघाट में एक महिला का शव उसके घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ मिला है। यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत कवारग निवासी एक महिला जिसकी पहचान सुनीता के तौर पर हुई है। यह महिला अपने अपने ही घर की छत से संधिक्त अवस्था में लटकी हुई पाई। महिला का बेटा जब घास लेकर वापिस घर लौटा, तो उसने अपनी माता को देखा ओर तुरंत इसकी सूचना अपने अन्य रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद कंडाघाट पुलिस की टीम को सूचना दी गई और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच में पाया कि इस महिला के पति ने भी कुछ महीनों पहले आत्महत्या की थी और महिला ने भी आत्महत्या की है। थाना प्रभारी ब्रज लाल ने कहा कि पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है।















