पतंजलि प्रोडक्टस के नाम पर धोखाधड़ी मामला दर्ज

Crime Solan

DNN कंडाघाट
कंडाघाट पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर पतंजलि प्रोडक्टस के नाम पर धोखाधाड़ी का मामला दर्ज किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस में सहदेव शर्मा निवासी कंडाघाट ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह एक विकलांग व्यक्ति हैं और वर्ष 2018 से घर पर ही था। जिस पर इसने पतंजली के प्रोडक्ट को बेचने का विचार किया। इसलिए इसने पतंजलि के कार्यालय का पता खोजा तथा इसे एक मोबाइल नंबर मिला और इसने इस पर संपर्क किया। इपर इसकी दिगम्बर सिंह के साथ हुई। जिस पर दिगम्बर ने इसे एक और मोबाईल नंबर दिया और इसे 50,000/- रुपए जमा करने की बात कहीं। जिस पर इसने परिवार की सहायता से 50,000 का प्रबंध किया व दिए गए एकाउंट नंबर पर जमा करवा दिए। इसके बाद दिगम्बर सिंह ने इसे 25,000 रुपए सिक्योरिटी फीस जमा करवाने की बात कहीं। इसने यह भी जमा करवा दिए, लेकिन इसके बाद इसे बाद भी इसे किसी ने पतंजली का सामान नहीं भेजा। इसके बाद इसने दोबारा बात की और इसे पतंजली के किसी वाईस प्रेजीडेंट राकेश शर्मा से बात करवाई। जिसने इससे लाइसेंस के बारे में पूछा। तो शिकायतकर्ता ने कहा कि लाइसेंस तो उनकी कंपनी ही जारी करके देगी। जिसके लिए राकेश शर्मा ने इससे पुन: 75000 रुपए की मांग की तथा कहा कि उसके बाद ही उसे सामान भेजा जाएगा। इस प्रकार इन्होंने शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इस शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News