पच्छाद स्पोर्ट्स क्लब सराहां द्वारा आयोजित अंतर HPCA क्रिकेट अकादमी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में राजगढ़ विजेता

Sirmaur Sports
DNN सराहां
आज भारत मे क्रिकेट की लोकप्रियता निश्चित रूप से बहुत बढ़ी है । एक समय था जब इसे राजा महाराजा व धनाढ्य लोगों का गेम माना जाता था । लेकिन एचपीसीए के मिशन 70 के चलते हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रो में क्रिकेट अकादमी खुल चुकी है जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है । यह बात पच्छाद स्पोर्ट्स क्लब सराहां में आयोजित अन्तर एचपिसीए क्रिकेट अकादमी टी 20 टूर्नामेंट में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कि की। इस अवसर पर कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यहा पर क्रिकेट अकादमी सराहां व क्रिकेट अकादमी राजगढ़ के बीच मुकाबला हुआ। मैच में राजगढ़ की टीम ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। अपने 20 ओवर के मैच में राजगढ़ की टीम ने 234 रन बनाए इसके जवाब में सराहां अकादमी की टीम 120 रन बना कर सिमट गई । इस रोमांचकारी मैच में राजगढ़ क्रिकेट अकादमी ने 114 रन से जीत दर्ज की। मैच में अर्श को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया जबकि अंश को बेस्ट बैट्समैन व दिव्या को बेस्ट बॉलर तथा आरुषि को बेस्ट फील्डर चुना गया। मैच के समापन अवसर पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त व समाज सेवी रमेश अत्रि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया । इस अवसर नरेंद्र गोसाई,प्रकाश भाटिया, एच एन भारद्वाज, कुलदीप शर्मा, राम लाल, संदीप ,आर डी पराशर, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, दीपक ठाकुर व विशाल, युक्ति दत, विशाल शर्मा, सविता शर्मा, हर्ष शर्मा मौजूद थे।

News Archives

Latest News