DNN बिलासपुर
हिमालच प्रदेश के बिलासपु स्थित नैनादेवी में पंजाब पुलिस व हिमाचल पुलिस ने पंजाब से वाहन छीनकर फरार हुए बदमाशों कोढेर कर दिया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग की आवाज से शनिवार सुबह की क्षेत्र में गोलियों की गूंज से सनसनी फैल गई। पुलिस ने 2 बदमाशों को गिर$फ्तार किया जबकि 1 को मार गिराया।
नैना देवी मंदिर समेत आसपास के इलाके में शनिवार सुबह से ही रह-रहकर गोलियों की आवाजें गूंज रही हैं। दरअसल पंजाब से कुछ बदमाश भाग पर नैना देवी मंदिर के इलाके में छिपे हैं। बदमाशों के साथ पंजाब और हिमाचल पुलिस की मुठभेड़ सुबह से ही जारी है। जिसके चलते नैना देवी मंदिर समेत पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फायरिंग में एक बदमाश को मार गिराया है।
इस कार्रवाई के कारण श्री नैना देवी के बस अड्डे का मुख्य मार्ग पुलिस ने बंद कर दिया है। श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। पूरी तरह से दहशत का माहौल बरकरार है।
मौके पर पहुंचे एस.एस.पी. मोहाली कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि यह बदमाश मोहाली से रात को गाड़ी छीन कर यहां पहुंचे थे। इन बदमाशों में से सन्नी की मौत हो गई है, जबकि गोल्डी और अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है।


















