Dnewsnetwork
सोलन, 4 नवंबर
सोलन पुलिस ने पंजाब के युवकों को 62.13 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर स्वीफ्ट गाड़ी में सवार 04 युवकों जिनकी पहचान वीरेन्द्र सिंह निवासी जालंधर बाई पास लुधियाना पंजाब उम्र 26 वर्ष, लखविन्द्र निवासी लुधियाना पंजाब उम्र 21 वर्ष, कुनाल निवासी लुधियाना पंजाब उम्र 25 वर्ष व किथू मट्टू निवासी लुधियाना पंजाब उम्र 20 वर्ष को 62.13 ग्राम हैराइन सहित छतरी मोड़ कसौली से गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि सोलन इस मामले में पुलिस ने कसौली थाना में मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान इन आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल के दौरान पाया गया है कि आरोपी वीरेन्द्र को छोड़कर अन्य तीनों आरोपियों के खिलाफ पंजाब में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। मामले की जांच चल रही है।














