पंचायत समिति सोलन के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

Others Solan

DNN सोलन

23 दिसम्बर। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव ने पंचायत समिति सोलन के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।
यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम के 30 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।
इन आदेशों के अनुसार तहसीलदार सोलन गुरमीत नेगी पंचायत समिति सोलन के सभी वार्डों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के प्रावधानों के अनुरूप स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेंगे तथा निर्वाचन के सम्पूर्ण कार्य को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय अवधि के भीतर पूर्ण करेंगे।

News Archives

Latest News