DNN बीबीएन
बददी के एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर डाली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने मौके पर पाया कि कमरे में अजय कमार निवासी उत्तर प्रदेश ने प्लास्टिक की रस्सी से छत में लगी पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर लटका हुआ था। उसने आत्महत्या की है। मामले की पुष्टि एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।















