नौणी में राज्यपाल ने किया इन लोगो को सम्मानित

Education Solan

DNN सोलन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज डॉ. यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपतियों, मेधावी छात्रों, कर्मचारियों तथा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने डॉ. यशवन्त सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के पूर्व कुलपति डॉ. आर.पी. अवस्थी, डॉ. एस.एस. नेगी, डॉ. जगमोहन सिंह, डॉ. के.आर. धीमान तथा डॉ. विजय सिंह ठाकुर को सम्मानित किया।

डॉ. आर.पी. अवस्थी 27 मार्च 1999 से 26 मार्च 2002 तक, डॉ. एस.एस. नेगी 27 मार्च 2002 से 26 मार्च 2005 तक, डॉ. जगमोहन सिंह 6 अप्रैल 2005 से 5 अप्रैल 2008 तक, डॉ. के.आर. धीमान 10 अप्रैल 2008 से 7 मई 2013 तक तथा डॉ. विजय सिंह ठाकुर 26 जुलाई 2013 से 25 जुलाई 2016 तक विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हैं।

आचार्य देवव्रत ने इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. एसआर धीमान, डॉ. कमल शर्मा, डॉ. एचपी सांखयान तथा डॉ. राकेश शर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के ललित भारद्वाज, जीके शर्मा, एएस मास्टा, आरसी शर्मा, एचएस रावत, डॉ. किशोरी लाल, चित्रलेखा शर्मा, जियालाल, अशोक भारद्वाज तथा हरिमोहन को भी सम्मानित किया।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों अमित गुलेरिया, अदितिका, शुभम रनौत, सुनिधि शर्मा, रितिश ज वाल, आलिशा ठाकुर, लोकेश भनोट तथा ज्योत्सना रानी हाटी को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। आचार्य देवव्रत ने प्रगतिशील किसान प्रकाश चंद राणा किरण दत्ता तथा भूरानाथ को भी सम्मानित किया। राज्यपाल की धर्मपत्नी दर्शना देवी, उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजेश मारिया, प्राध्यापक, छात्र तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

News Archives

Latest News