नौणी में युवा संवाद एवं मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN नौणी

डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के 400 से अधिक एन॰एस॰एस॰ वालंटियर्स ने विश्वविद्यालय में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य परिसर में स्थित वानिकी महाविद्यालय और बागवानी महाविद्यालय के एन॰एस॰एस॰ वालंटियर्स ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का विषय- युवा संवाद- भारत@2047 रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई जहां उन्होंने ‘भारत के पांच प्रण’ पर अपने विचार व्यक्त किए। बीएससी हॉर्टिकल्चर की छात्रा सिया को इस प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया, जबकि हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय की छवि शर्मा और रिया ठाकुर ने क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरस्कार हासिल किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के लाइब्रेरियन डॉ. केके रैना मुख्य अतिथि रहे, जबकि डीन छात्र कल्याण डॉ. राजेश भल्ला, डॉ. अमित विक्रम और डॉ. पारुल ने प्रतियोगिता के जज रहे। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुस्तकें प्रदान कीं।

एक अन्य कार्यक्रम में, एन॰एस॰एस॰ वालंटियर्स ने मतदाता जागरूकता अभियान में भाग लिया। इस आयोजन के पीछे का उद्देश्य मतदाताओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने और हमारे लोकतंत्र की सफलता में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर वालंटियर्स ने आगामी चुनाव में मतदान करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी एन॰एस॰एस॰ कार्यक्रम अधिकारी भी शामिल हुए।

News Archives

Latest News