जोगिन्द्रनगर सुंदरनगर, थूनाग और पधर उप रोजगार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार
DNN मंडी, 12 जून। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी द्वारा मैसर्ज एसआईएस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर के सिक्योरिटी सुपरवाइजर एवं सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों को भरने हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 13 जून को उप रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर में, 14 जून को उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में, 15 जून को उप रोजगार कार्यालय थुनाग में 18 जून को उप रोजगार कार्यालय पधर में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार प्रात: 10.30 बजे से होंगे।
साक्षात्कार के लिए निर्धारित योग्यता दसवीं पास तथा आयु सीमा 19-40 वर्ष होनी चाहिए व आवेदक की शारीरिक लंबाई 168 से.मी व भार 55 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। चयनित आवेदकों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 15,000 से 16,000 रुपये व 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 17,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जायेगा। आवेदक का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। इच्छुक आवेदकों अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र एवं रिज्यूम सहित साक्षात्कार के लिए उप रोजगार कार्यालयों में उपस्थित हो सकते है।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। उन्होंने आवेदकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस कैंपस इंटरव्यू का लाभ उठाएं।
आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 14 जून को
ऊना, 12 जून। आईटीआई ऊना में हीरो मोटोकोर्प लिमिटेड हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा 14 जून को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मकैनिक, मकैनिक मोटर व्हीकल व वेल्डर टेªड में आईटीआई उत्तीर्ण लड़के और लड़कियां तथा इलैक्ट्रिशियन टेªड में केवल लड़कियां भाग ले सकती हैं। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभियार्थियों को 16,934 रूपये प्रतिमाह वेतन और फिक्स्ड टर्म एसोसिएटस अभियार्थियों को 22,348 रूपये के साथ-साथ रियायती दरों पर कैंटीन, डेªस, सेफ्टी शूज़ व ट्रांस्पोर्ट सुविधा मिलेगी। साक्षात्कार में दसवीं का सर्टिफिकेट, आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड व बायोडाटा लेकर आना अनिवार्य होगा।















