नेताओं को रिहा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Nalagarh Others Solan

DNN नालागढ़ ( श्वेता भारद्वाज)

4 अप्रैल: देवभूमि क्षत्रिय संगठन की दून व दभोटा इकाईयों ने नालागढ़ में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार उनके प्रदेश स्तरीय नेताओं को रिहा करने की मांग की। इसके अलावा सरकार से स्वर्ण आयोग का गठन करने की भी मांग की गई। देवभूमि क्षत्रीय संगठन की दून व नालागढ़ इकाई के ओर से जो क्रमिक अनशन हो रहा था उसे बंद कर दिया गया, जबकि सोलन ओर पूरे प्रदेश स्तर पर क्रमिक अनशन तब तक चलेगा तब तक उनके नेताओं को रिहा नहीं किया जाता है।

देवभूमि क्षेत्रीय संगठन के जिलाअध्यक्ष मेला राम ठाकुर, दभोटा इकाई के प्रधान जयपाल चंदेल, जसबीर सिंह, अश्वनी कुमार, विजय कुमार, जिंदर पाल, अमरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, दून के अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, जवाहर ठाकुर, सतपाल शर्मा, श्रवण सिंह, अमर सिंह, जिया लाल, राम सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता पुराने छात्र स्कूल परिसर में एकत्रित हुए वहां नालागढ़ बाजार में जुलूस के रूप में गए। इस दौरान प्रदर्शन काारियों ने बंद किए संगठन के पदाधिकारियों को रिहा करने की मांग दोहराई।

News Archives

Latest News