DNN सोलन
नगर निगम चुनाव के लिए युवा कांग्रेस के नेता निशांत मकोल को युवक कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक मनु जैन ने उनकी यह नियुक्ति की है। नगर निगम चुनाव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है ताकि कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर और ज्यादा मजबूत हो सके।















