DNN सोलन
7 जुलाई । हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की तहसील ईकाई बद्दी के चुनाव तहसील कार्यालय बद्दी के सभागार में चुनाव परिवेक्षक चेतराम पाल, सह परिवेक्षक वरुण शर्मा व प्रवीण शर्मा (कानूनगो) चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में सर्व सहमति से सम्पन्न हुए, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

इस मौके पर शमशेर सिंह ठाकुर, जिला संयोजक, अरापत्रित कर्मचारी महासंघ सोलन व मनदीप ठाकुर (राजस्व विभाग) विशेष रुप से उपस्थित रहे। जिसमें निर्मल शर्मा (तहसील कार्यालय बद्दी ) को प्रधान, प्रतिभा शर्मा (स्वास्थ्य विभाग) को वरिष्ठ उप-प्रधान, प्रकाश चंद (आयकर विभाग) को महासचिव व विकास परमार (बीबीएनडीए) को कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए। अध्यक्ष निर्मल शर्मा व महासचिव प्रकाश चंद ने कहा है कि पहली बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप करने के उपरान्त कार्यकारणी का विस्तार किया जायगा और सभी विभागों के कर्मचारियों को विशेष स्थान कार्यकारणी में दिया जाएगा। उन्होनें हाऊस में उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि जो विश्वास कर्मचारियों ने उन पर जताया है वह पूरी कोशिश करेगें कि वह कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतर कर कर्मचारियों की सभी समस्या का समाधान कर सके।















