नियंत्रित होकर बाइक गिरी चालक की मौत

Himachal News Others

DNN पपरोला
03 सितम्बर पपरोला नेशनल हाईवे पर तारागढ़ के समीप एक बाइक सवार के अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नैशनल हाईवे पर तारागढ़ के समीप शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन कुमार निवासी सलियाणा के रूप में हुई है। पता चला हैं कि अमन बाइक पर बैजनाथ की ओर आ रहा था कि तारागढ़ के समीप वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके चलते अमन को सिर में चोटें आईं। एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम ने बताया कि वह धर्मशाला से एक बैठक में भाग लेकर वापस आ रहे थे तो तारागढ़ में लोगों की भीड़ को देखकर गाड़ी रोकी। इस दौरान एक टैक्सी चालक मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से घायल बाइक चालक को आयुर्वेद अस्पताल ले गया। घायल बाइक सवार के सिर व कान में गहरी चोटें आई थीं। थाना प्रभारी पूजा कौंडल ने बताया कि अस्पताल में उक्त बाइक सवार को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

News Archives

Latest News