निजी स्कूलों के इंस्पेक्शन की प्रक्रिया शुरू

Education Solan
DNN सोलन (श्वेता)
हिमाचल प्रदेश में चल रही निजी स्कूलों की जांच के लिए शिक्षा विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए हर जिला मुख्यालय में तीन-तीन कमेटियों का गठन किया गया है जो अगले 2 दिन तक निजी स्कूलों में जाकर जांच करेगी। यह जानकारी शिक्षा विभाग के निदेशक उच्च अमरजीत शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि निजी स्कूलों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रदेश सरकार ने हर जिला निजी स्कूलों की जांच के लिए कमेटियों का गठन किया है इन कमेटियों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि निजी स्कूल कानून से ऊपर नहीं है और उन्हें कानून के तहत ही फीस बढ़ोतरी सहित अन्य कार्य करने का अधिकार है। सोलन के संस्कृत कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे अमरजीत शर्मा ने कहा कि शिमला के निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने आज से ही कार्यवाही शुरू कर दी है और अगले 2 दिनों में सोलन सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालय में चल रहे निजी स्कूलों में टीमें पहुंचेगी और उनकी जांच करेगी।

News Archives

Latest News