निःशुल्क सैन्य भर्ती जागरूकता पर कार्यशाला

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

17 दिसम्बर। सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर द्वारा सैन्य भर्ती जागरूकता कार्यशाला का आयोजन जोरावर स्टेडियम, सिद्धवाड़ी, धर्मशाला में 25 दिसम्बर, 2021 (शनिवार) को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कर्नल के.डी.एस. ढडवाल ने बताया कि इसमें भारतीय सेना में भर्ती के नियमों, योग्यताओं व भर्ती पूर्व की तैयारी की सम्पूर्ण जानकारी सेना के अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। इस कार्यशाला का आयोजन अभिनन्दन सोशियल वैलफेयर एसोसिएशन, सिद्धवाड़ी और सेना भर्ती निदेशक, पालमपुर द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि युवा जो सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं, वह इस कार्यशाला में भाग लेकर सेना में भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा भारतीय सेना में अपना कैरियर चुन कर, देश सेवा का मौका प्राप्त को सकते हैं। उन्होंने सभी युवाओं से अनुरोध किया है कि इस कार्यशाला में पहुंच कर अवसर का लाभ उठाएं।

News Archives

Latest News