निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

10 नवम्बर । राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, मंडी के प्रबंधक लोकेश भाटिया ने सूचित किया है कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा भारत सरकार की कौशल विकास योजना के तहत निगम के मंडी स्थित प्रशिक्षण केंद्र में निःशुल्क कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई है ।
उन्होंने बताया कि डाटा एंट्री ऑपरेटर व कम्पयूटराइज्ड एकाउंटिंग की 40-40 तथा एम्ब्रायडरी एवं फैब्रिक पेंटिंग व कटिंग टेलरिंग की 20-20 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं । इच्छुक उम्मीदवार पासपोर्ट साईज के दो फोटो, आधार कार्ड व योग्यता प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी के साथ मंडी के पुलघराट स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आवेदन कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि कोर्स में प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को एनएसआईसी व मंत्रालय की ओर से प्रमाण पत्र दिए जायेंगे । स्वयं व्यवसाय आरंभ करने तथा रोजगार दिलवाने में भी निगम सहायता करेगा । अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार एनएसआईसी, मंडी कार्यालय के दूरभाष 01905-226471 पर सम्पर्क कर सकते हैं

News Archives

Latest News