नाहन में डॉ भीमराव अंबेदकर की पुण्यतिथि मनाई, सीएम को भेजा ज्ञापन

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

6 दिसम्बर।  देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेदकर की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। साथ ही संविधान निर्माता को याद करते हुए उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का प्रण भी लिया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में भी बाबा साहिब डॉ भीमराव अंबेदकर को याद किया गया एवं उनके कार्यों को याद कर उन्हें पुष्प भी अर्पित किए गए।
दरअसल भीमराव अंबेदकर पुण्यतिथि के अवसर पर जिला मुख्यालय नाहन में दलित शोषण मुक्ति मंच के सदस्यों ने जहां बाबा साहिब को याद किया गया, तो वहीं उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी भेजा गया। 
दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के हर वर्ग को अपनी बात कहने का जो हक मिला है, वह केवल बाबा साहिब के कारण ही संभव हो सका है। आशीष ने कहा कि आज मंच द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एक मांग पत्र भी भेजा गया है, जिसमें छठी कक्षा से संविधान पाठ्यक्रम एवं हर जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के समीप बाबा साहिब की प्रतिमा स्थापित करने जैसी मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही गई है।

News Archives

Latest News