DNN नाहन
19 मार्च। जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक चौगान मैदान में आज से जिला स्तरीय टूर्नामेंट शुरू हो गया। जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ एसपी सिरमौर ओमपति जमवाल ने किया। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में जिला भर से 10 टीमें हिस्सा ले रही है।दरअसल कोरोना काल के चलते पिछले 2 सालों से फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित नहीं हो पाया। ऐसे में लंबे समय बाद आयोजित इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आजन से शुरू हुए जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर एसपी सिरमौर ओमपति जमवाल ने खिलाड़ियों से परिचय हासिल करते हुए उनसे खेल की भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।
इस मौके पर एसपी सिरमौर ओमपति जमवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिला की 10 टीमें हिस्सा ले रही है। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। ओमपति जमवाल, एसपी सिरमौर इससे पूर्व चौगान मैदान में पहुंचने पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने एसपी सिरमौर का स्वागत किया।















