DNN नाहन
02 अगस्त। मेड-इन-सिरमौर कार्यक्रम के तहत पर्यावरण के अनुकूल राखियां नाहन में डीआरआरडी कार्यालय के सामने बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सिरमौर प्रशासन के निर्देशों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई इन खास राखियों के विक्रय केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने किया।
दरअसल महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करने के उद्देश्य से महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियों के स्टॉल लगाए गए है, जिनकी स्थानीय लोग भी खूब सराहना कर रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए बीडीओ कार्यालय नाहन में तैनात समन्यवक बबीता चौहान ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से 2 से 11 अगस्त तक ईको फ्रेंडली राखियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विशेष तौर पर यह राखियां तैयार की गई हैं।
बाइट 1: बबीता चौहान, समन्वयक, बीडीओ आफिस नाहन
वहीं स्वयं सहायता समूह की जुड़ी महिलाओं ने बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष में राखियां तैयार की है, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए भी मददगार बनेगी। उन्होंने बताया कि राखियों को बांस से तैयार किया गया है। इसके इलावा राखियों में विभिन्न औषधीय बीजों को जोड़कर सुंदरता बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि अगर इस राखी को कोई इधर उधर भी गिराता है, तो जहां पर इनके बीज गिरेंगे, वहां पौधे उत्पन्न हो जाएंगे। महिलाओं ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से यह राखियां खरीदने का आह्वान किया है।
बाइट 2 : वंदना, सदस्य, स्वयं सहायता समूह कालाअंब
बाइट 3 : रंजीता, सदस्य, स्वयं सहायता समूह थाना कसोगा















