नाले में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन सदर थाना के तहत पडऩे वाले सेर बनेडा में एक शव बरामद हुआ है। शव नाले के समीप जंगल में पड़ा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि सेर बनेड़ा में नाले के पास शव पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच में पुलिस ने पाया कि शव सड़ लग चुका है और इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान को लेकर जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में ऐसा लग रहा है कि यह शव किसी नेपाली मूल के व्यक्ति को है और इसकी मौत गिरने के कारण हो सकती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News