DNN सोलन
25 अक्तूबर। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से गुरूवक्श सिंह पुत्र लक्ष्मण दास ने निर्दलीय उम्मीदवार, जगपाल सिंह राणा पुत्र जगतार सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार, धर्मपाल पुत्र पूर्ण चंद ने आम आदमी पार्टी, तोता राम पुत्र बलक राम ने निर्दलीय उम्मीदवार तथा किशोरी लाल पुत्र राम लोक ने स्वाभिमान पार्टी ने अपना प्रतयाक्षी के रूप में नामाकंन भरा है।
इसके अतिरिक्त 52-दून विधानसभा क्षेत्र से बलवन्त सिंह पुत्र कन्हैया लाल ने राष्ट्रीय देव पार्टी, परमजीत सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी, स्वर्ण सिंह पुत्र राम रतन ने आम आदमी पार्टी, गुरचरण पुत्र चेत राम ने निर्दलीय तथा नगेन्द्र चंद पुत्र बन्शी राम ने बहुजन सामाज पार्टी ने अपना प्रतयाक्षी के रूप में नामाकंन भरा है।















