DNN सोलन
सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में ग्राम पंचायत बदोखरी तथा ग्राम पंचायत सौड़ी गुजरां में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मिलाप शांडिल ने आज यहां दी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी इन दुकानों के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र पर जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन के कार्यालय में 25 अगस्त, 2019 तक सांय 5 बजे तक आवेदन कर सकते है।
उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए प्रथम प्राथमिकता सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकय जैसे पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी समितियां, दूसरी प्राथमिकता एकल नारी, विधवा जोकि बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, महिला मण्डल, महिला सहकारी समूह या अन्य समूह तथा शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति जो उचित मूल्य की दुकान का कार्य करने मे सक्षम हों, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिनके परिवार से कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में न हो, को प्रदान की जाएगी। तीसरी प्राथमिकता हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को को प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए इच्छुक व्यक्ति मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम दसवीं उतीर्ण होना चाहिए। आवेदन के लिए प्रपत्र निरीक्षक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नालागढ़ के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अपनी दुकान अथवा किराए की दुकान संबंधी प्रमाण पत्र, अपंग, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र, उचित मूल्य की दुकानधारक की मृत्यु उपरान्त उसके वारिस संबंधी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।















