नालागढ़ डिपो ने बाहरी राज्यों में भेजे यह रूट

Nalagarh Others

DNN नालागढ़ (आदित्य)

14 अक्तूबर। हिमाचल में बुधवार से 25 रूटों पर अंतर राज्य बसों का चलना शुरू हो गई है। नवरात्रों व त्यौहारों को देखते हुए सरकार ने प्रदेश की जनता को प्रदेश में आने के लिए नई सौगात दी है। निगम ने बुधवार सुबह हिमाचल से अन्य राज्यों में जाने वाली बसों का सफर शुरू कर दिया है। नालागढ़ डिपो  जोकि हिमाचल का औद्योगिक क्षेत्र है यहां से पहली बस 08 बजकर 45 मिनट पर वाया पंजाब के भरतगढ़, किरतपुर से होते हुए ऊना निकली है। नालागढ़  की ही तरह प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से भी लगभग 25 रूटों पर पंजाब पठानकोट लुधियाना चंडीगढ़ इत्यादि के लिए बसें  पहले चरण में चलाई गई है।

जानकारी देते हुए नालागढ़ एचआरटीसी डिपो के आरएम जोगिंदर चौधरी ने बताया कि सवारियों के बैठने से पहले इन बसों को सैनिटाइज किया गया है। यही नहीं सीटों पर सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसके लिए एक सीट छोड़कर सवारियों को बैठना होगा और जिन सीटों पर सवारियों को नहीं बैठना उन पर  कांटे के निशान लगाए गए हैं।  ड्राइवर और कंडक्टर को हर तरहा की स्वस्त्य संबंधित हिदायते दी गई  हैं। नालागढ़ डिपो से चार बसें चलाई गई है।

News Archives

Latest News