DNN बद्दी
19 मार्च। नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र गांव शेरडी के ग्रामीण पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं । पहाड़ी चिकनी से शिरडी तक की आने की सप्लाई पिछले 15 दिन से बिल्कुल बंद पड़ी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां पर पिछले 15 दिन में ना तो विभाग की तरफ से कोई कर्मचारी यहां पर आया है और ना ही गांव वासियो की समस्या का कोई हल निकाला गया है जबकी हर जगह पानी के लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं लेकिन गांव शेरडी आज भी पानी के लिए तरस रहा है, जबकि पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

अगर इसको सही ढंग से देखा जाए तो हर घर को पानी मिल सकता है। कुछ लोगों ने अपने घरों के पास लहसुन प्याज एवं अन्य मौसमी सब्जियां लगा रखी है। और जिस वजह से जितना भी पानी पीने वाला है। उसका दुरुपयोग हो रहा है क्योंकि यहां पर कोई भी देखने वाला नहीं है। शुरू शुरू में जिसके घर पानी के टैंक के समीप हैं वह इसको अपने रोजमर्रा की जिंदगी के इलावा अपने खेतों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल कर रहा है और विभाग भी कुंभकरण की नींद सोया हुआ है और इसके ऊपर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है, जबकि विभाग को कई बार इसके बारे में अवगत करवाया गया है। लोगों का कहना है कि अगर हमारी इस समस्या का हल नहीं हुआ तो हम जल शक्ति विभाग का घेराव करेंगे एवं मजबूरन धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा गांव के लोग कहीं ना कहीं से अपने लिए पानी का इंतजाम कर रहे है लेकिन यह समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि मवेशियों को पानी पिलाने के लिए भी अब काफी दिक्कत आ रही है।

मामले पर जानकारी देते हुए सहायक अभियंता अभिषेक मोहन कपिल ने बताया कि उन्हें पिछले कल ही यह ज्ञात हुआ कि गांव शेरडी में पानी की समस्या चल रही है। उन्होंने बताया कि जो कि मैं उस गांव में तैनात है उसका गत दिनों बाइक से एक्सीडेंट हो गया था जिसके चलते गांव में किसी और की मैन की नियुक्ति की गई थी। जिसे उस क्षेत्र की ज्यादा जानकारी ना होने के चलते यह समस्या पेश आई है जिसे कल ही बदल दिया जाएगा और गांव में सुचारू रूप से पानी दिया जाएगा।















