नालागढ़ में 6 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Nalagarh Others Solan

DNN नालागढ़
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 फरवरी, 2020 को 66/33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ से संचालित 11 केवी गोदरेज फीडर के नए फीडर का निर्माण कार्य किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विनीत कौशल ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 06 फरवरी को प्रातः 09.00 बजे से सांय   5.00 बजे तक चोंकीवाला, रडियाली, कंगनवाल, मुंगवाल, सलेहवाल, सनेड़ आदि क्षेत्रों में में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत इन क्षेत्रों की विद्युत इकाईयों ग्लेनमार्ग, जोहान्सन, द्रिश शूज, दया इंडस्ट्रीज, एशियन प्रेसुएर वेसल्स, नव पैकर्ज, आर्यन वेदा, अलोफिक फिल्टर्स, प्रिथी, बोरकर, वाल्स, हिमाचल पैकेजिंग तथा राधा माधव में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News