DNN बद्दी (आदित्य )
बद्दी- बरोटीवाला- नालागढ़ , परमाणु व पोंटा साहिब औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों से हाल ही में एक शख्स भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप के नाम का इस्तेमाल कर उद्योगपतियों के साथ जालसाजी कर पैसे हेंठ रहा था। उसे नालागढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मानपुरा के एक उद्योगपति द्वारा नालागढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि किसी व्यक्ति द्वारा उन्हें सांसद सुरेश कश्यप के नाम से कॉल आया था जिस पर उन्होंने उस नंबर पर कुछ पैसे भी डाले थे पर जब उनके द्वारा सांसद से बात की तब उन्हें पता चला कि किसी ने उनके साथ धोखा किया है। जिस पर नालागढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद साइबर टीम की मदद से आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से काबू कर लिया है । मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ नालागढ़ श्याम लाल ने बताया कि साइबर टीम की मदद से पुलिस की टीम ने सांसद सुरेश कश्यप के नाम से पैसे मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।















