DNN बीबीएन (आदित्य)
05 सितंबर। नालागढ़ क्षेत्र के दत्तोवाल में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तकरीबन 12 बजे स्वारघाट की तरफ से नालागढ़ की ओर आ रही हुंडई कार जिसे अनिल कुमार पुत्र सतपाल निवासी रायपुर रानी हरियाणा चला रहा था की चालक ने गाड़ी को गलत दिशा में ले जाकर नालागढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक को नालागढ़ विद्युत उप केंद्र के सामने टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार चालक व उसके साथ गाड़ी में बैठी उसकी रिश्तेदार महिला और उसका 12 वर्षीय लड़का भी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है नालागढ़ पुलिस ने कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 337 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है वही जब उच्च अधिकारियों से इस मामले पर बयान लेना चाहा तो मॉनसून सत्र के शुरू होने के चलते उन्होंने कैमरे पर बयान देने से मना कर दिया















