नाइजीरियन ने किया भागने का प्रयास, पुलिस ने फिर दबोचा

Crime Solan

DNN सोलन
धर्मपुर के एक व्यक्ति को चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में दिल्ली से पकड़े गए नाइजीरियन ने पुलिस को चकमा देकर फरार होने का प्रयास किया। जाबली के नजदीक उसने शौच करने के लिए गाड़ी रुकवाई और इसी दौरान सड़क किनारे से छलांग लगा दी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे दबोच लिया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दिल्ली से लौटते समय नाइजीरियन ने पुलिस कर्मचारियों को शौच जाने के लिए कहा। जिस पर पुलिस कर्मचारियों ने गाड़ी रोकर उसे शौच के लिए ले गए। इसी दौरान उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

News Archives

Latest News