DNN सोलन, 5 मई : सोलन पुलिस की टीम द्वारा इसी वर्ष मार्च महीने में हैरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ व उनके द्वारा नशा तस्करी से अर्जित की गई संपत्ति की जांच के दौरान बड़े खुलासे हुए है। जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपियों व उनके साथियों ने नशा तस्करी से कई वाहन खरीदे थे और बीमा भी करवाया था।इन आरोपियों की करीब 46 लाख रुपए संपत्ति को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।इस मामले में आगामी कार्रवाई चल रही है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मार्च महीने में साेलन पुलिस की टीम ने परवाणू क्षेत्र में एक गाड़ी जोकि चंडीगढ़ से शिमला जा रही थी को रोकर चैक किया था। गाड़ी में बैठे कुलदीप व पलविन्द्र से करीब 15 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इस मामले में हैरोइन सप्लायर सुशील कुमार निवासी चंडीगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया था।इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पाया आरोपियों ने नशा तस्करी से काफी संपत्ति अर्जित की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की करीब 46 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। डीएसपी परवाणू मेहर पंवर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने संपत्ति जब्त करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।