नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में 5 गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime

Dnewsnetwork

बद्दी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) और चूरा पोस्त की बड़ी खेप बरामद कर 5 आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं।
पहले मामले में पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने रामशहर रोड पर गांव सेरी के समीप नाकाबंदी के दौरान कार नंबर HP08A-6577 महिंद्रा थार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 2.27 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने हार्दिक सूरी निवासी शिमला, अंचन चौहान निवासी नेरवा, लव निवासी दिग्गल तथा आशीष निवासी दिग्गल के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
वहीं दूसरे मामले में दिनांक 21 मई 2026 को पुलिस थाना मानपुरा की टीम द्वारा मानपुरा चौक एनएच सड़क पर नाकाबंदी एवं यातायात जांच के दौरान एक टैम्पू नंबर HP12T-1020 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 7.714 किलोग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी यशविन्द्र सिंह उर्फ मनु निवासी प्लासडा गरुवां, तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना मानपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
बद्दी पुलिस जिला द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

News Archives

Latest News