नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

23 अप्रैल। प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह जे.के. शर्मा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु 30 अप्रैल, 2022 को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक मंडी जिला में स्थित 20 परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी ।
उन्होंने प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर निश्चित समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें । प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वैब साइट का अवलोकन करें या दूरभाष नम्बर 01905-282046, 7681901435, 8679900200, 7018448497, 9459501480 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।

News Archives

Latest News