नवविवाहित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Crime Kullu

DNN आनी चमन शर्मा

पुलिस उपमण्डल आनी के पुलिस थाना निरमण्ड के अंतर्गत अरसू गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। मृतिका का मायका आनी खण्ड की बुछैर पंचायत के लढ़ागी गांव में है। मृतिका के परिजनों का मानना है कि  नवविवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी है। पुलिस में मृतिका के भाई चुनी लाल द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। जबकि पुलिस ने नवविवाहित युवती के पति सुरेंद्र सिंह ( 24 ) पुत्र कुमत राम के खिलाफ मृतिका के परिजनों की शिकायत पर  आईपीसी की धारा 306,34 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। जिसे आनी के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश कर दो दिनों का पुलिस रिमांड मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चला पायेगा।

       मृतिका के भाई चुनी लाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शिमी देवी उर्फ सविता ( 22 ) की मौत रविवार सुबह हो गयी , जबकि उसके ससुराल वालों ने पुलिस को इतलाह ना करके उन्हें सूचित किया और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लाश को फंदे पर से उतारकर बिस्तर पर लेटा दिया गया था। जबकि पुलिस में युवती की मौत का मामला मृतिका के भाई द्वारा निरमण्ड पहुंचने पर दर्ज करवाया गया। जिसके बाद ही पुलिस मौके की ओर रवाना हुई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे निरमण्ड के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया था। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए निरमण्ड से आईजीएमसी शिमला रेफेर कर दिया गया है।

      कुल्लू डीएसपी आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मृतिका के पति को हिरासत में ले लिया गया है। युवती की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद ही चल पायेगा।

News Archives

Latest News