DNN सोलन
बेटी है अनमोल नारे को और ज्यादा सार्थक बनाने के मकसद से सोलन की मां शूनिली सेवा दल संस्थान ने क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में नववर्ष के पहले दिन जन्मी 5 बच्चियों को 5100-5100 रुपए (प्रत्येक) दिए। संस्था के अध्यक्ष सुशील चौधरी व महासचिव मनीष अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष उनकी संस्था नववर्ष के पहले दिन क्षेत्रीय अस्पताल में जन्म लेने वाली बेटियों को इसी प्रकार से 5100-5100 रुपए के चैक देती है। उन्होंने बताया कि इस बार नववर्ष के पहले दिन यहां पर 5 बेटियों का जन्म हुआ जिन्हें यह राशि दी गई। इसके अलावा अन्य मरीजों को अस्पताल में फल बांटे गए।















