नरेश पाल को बेस्ट पत्रकार का अवार्ड

Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष व पंजाब केसरी के जिला प्रभारी एवं सोलन के वरिष्ठ पत्रकार नरेश पाल (Naresh Pal) को बेस्ट पत्रकार के अवार्ड से नवाज़ा जाएगा। मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 24 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले 18 वीं मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा ने जानकारी दी है। पाल की चौपाल में उनके द्वारा लिखे जा रहे थे लेख बहुत लोकप्रिय है।

Latest News