नरेन्द्र आहलूवालिया ने किया अनाज मण्डी नालागढ़ का निरीक्षण

Nalagarh Others

Dnewsnetwork
उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने आज अनाज मण्डी नालागढ़ में गेहूं खरीद प्रक्रिया के लिए स्थापित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने मंडी परिसर में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं मंडी प्रशासन को निर्देश दिए कि बेहतर समन्वय के साथ खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करें।
उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि किसानों की सुविधा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अनाज मण्डी में आने वाले प्रत्येक किसान को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए तौल व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया तथा साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
नरेन्द्र आहलूवालिया ने कहा कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध होनी चाहिए ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो सके।
उपमण्डलाधिकारी ने क्षेत्र के समस्त किसानों से आग्रह किया है कि वह अपनी गेहूं की फसल के विक्रय के लिए समय पर अनाज मण्डी नालागढ़ पहंुचें तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा एवं उनकी उपज के सुचारू विपणन के लिए प्रतिबद्ध है।

News Archives

Latest News