नगर परिषद ने तोड़ डाली 7 दुकाने जानिए क्या है मामला

Others Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)

पुराने उपायुक्त कार्यालय के नजदीक रेलवे रोड पर बनी 7 दुकानों को नगर परिषद ने तोड़ डाला। दुकानों पर जेसीबी मशीन चलाई गई । मौके पर पहुंची नगर परिषद की टीम के मुताबिक यह दुकाने सबलेट की हुई थी व नोटिस के बावजूद भी दुकानदार दुकानों को खाली नहीं कर रहे थे, क्योंकि यहां पर बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाना है। इसलिए जब तक यह दुकाने हैं नहीं हटती तब तक निर्माण कार्य तेजी से होना असंभव था।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद की टीम रेलवे रोड पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंची और इन दुकानों को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे नगर परिषद के जेई विनोद पाल ने बताया कि इनमें से अधिकतर दुकानें हैं सबलेट हुई थी। और इन्हें खाली नहीं किया जा रहा था । उन्होंने कहा कि यहां पर बहुमंजिला पार्किंग स्थल बनना है इसलिए ये दुकानें हटाने जरूरी थी।

News Archives

Latest News