DNN कुल्लू
18 सितम्बर। उपमण्डलाधिकारी (ना) डाॅ. अमित गुलेरिया ने एक आदेश जारी करते हुए नगर पंचायत भुंतर के वार्ड संख्या दो और एक से सटे राज्य राजमार्ग को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इन वार्डों में कुछ दिन पहले कोविड-19 के मामले आने के बाद इन्हें कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
आदेश के अनुसार संवेदनशील वार्डों में एक्टिव केस फांइडिंग कैम्पेन तथा समुचित हाउस-टू-हाउस सर्विलांस के बावजूद कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसको ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने आदेश जारी किए हैं कि कंटेनमेंट जोन में राज्य राजमार्ग के साथ लगते क्षेत्र खुले रहेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। किसी भी प्रकार की उल्लंघना करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।















