नगर निगम को मिली 142 पेडों को काटने की अनुमति

Others Solan

DNN सोलन (पूजा वर्मा)

16 जुलाई। सोलन शहर के सरकारी व निजी भूमि में लगे 142 पेड़ों को काटने के लिए इजाजत मिल गई है। कुछ स्थानों पर विकासात्मक कार्य के लिए पेड़ काटे जाने हैं जबकि कुछ स्थानों पर पेड़ खतरा बने हुए हैं। ऐसे में इजाजत मिलने के बाद नगर निगम जल्द ही इन पेड़ों को कटवा पाएगी। नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी इन पेड़ों को काटने के लिए लंबे समय से नगर निगम में लोगों ने आवेदन किए हुए थे क्योंकि कुछ स्थानों पर पेड़ खतरा बने हुए थे जबकि कुछ स्थानों पर विकासात्मक कार्य के लिए पेड़ काटे जाने हैं। जिसके लिए शहरी विकास विभाग ने इज्जात दी है । उन्होंने बताया कि इन पेड़ों को काटे जाने के लिए कई बैठकें हुई जिसके बाद अब इजाजत मिली है। जिस में सरकारी पेड़ों की संख्या 47 हैं। वही निजी 95 पेडों की संख्या हैं। उन्होंने कहा कि अभी इजाजत मिल जाने के बाद यह पेड़ काटे जा सकेंगे।

News Archives

Latest News