नए साल की नए तरीके से शुरुआत करने में जुटी नई नगर निगम

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

11 दिसंबर। नया साल नई शुरुआत अभियान के साथ नगर निगम सोलन ने कूड़ा एकत्र करने का नया प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के अनुसार शहर से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग उठेगा। इसके लिए नगर निगम ने लोगों के सुझाव भी आमंत्रित किए है। यह जानकारी नगर निगम सोलन के आयुक्त प्रशांत सरकैक ने पत्रकारवार्ता के दौरान दी है।  उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्ष्ण 2020-2021 के तहत नए साल के लिए एक नई शुरुआत की जा रही है।  इस शुरुआत में सोलन को सुंदर बनाने के लिए कार्य किया जा  रहा है।  इसके लिए स्थानीय लोगों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए है ताकि सोलन को इसकी शुरुआत सही तरीके से की जा सके।  उन्होंने बताया कि शहरवासियों से इसके लिए सुझाव 12 दिसंबर से 21 दिसम्बर तक मांगें गए है।  उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को देखते जो जो कार्य निगम के करने के होंगे वह निगम करेगी और शहरवासियों का सहयोग भी इस कार्य  रहेगा।

साथ ही उन्होंने जानकारी दी  कि हाल ही में नगर निगम से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों से भी जल्द गार्बेज उठना शुरू हो जाएगा। साथ ही आगामी  दिनों में स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि लोगों को कोई भी परेशानी न आए और लोगों का कूड़ा समय पर उठ सके।  पर्याप्त साधनों में ही नगर निगम सोलन बेहतर कार्य करने के लिए लगा हुआ है। इसके आलावा लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जाएगी।
सम्मानित होंगे यह लोग 
स्वच्छता के लिए आगे आने वाले अस्पताल, होटल, रेस्त्रां, दुकानदार व अन्य लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम सोलन की टीम सर्वे भी करेगी।  सर्वे के अनुसार जो भी अस्पताल, होटल, रेस्त्रां, दुकानदार में बेहतर सफाई रखेगा उसे सम्मानित किया जाएगा।  बाकायदा सर्टिफिकेट भी नगर निगम जारी करेगा।
शहरवासी बनाएंगे नगर निगम का लोगों
सोलन शहर को नगर निगम मिलने के बाद अब शहरवासी ही नगर निगम का चिन्ह तय करेंगे। यह लोगो शहरवासियों द्वारा एक प्रतियोगिता द्वारा आमंत्रित किए गए है। प्रतियोगिता में भाग लेकर शहरवासी चिन्ह डिजाइन करेंगे। शहरवासी 15 दिसंबर से 26 दिसंबर तक ईमेल व अन्य जरिए के माध्यम से नगर निगम का चिन्ह बनाकर नगर निगम कार्यालय में भेज सकते है। इसके बाद ही बेहतर नगर निगम का चिन्ह चुना जाएगा। साथ ही इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को नगर निगम समानित भी करेगी और 5,000 रुपए का नकद पुरुस्कार भी दिया जाएगा। जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त प्रशांत सरकेक ने बताया कि सोलन नगर निगम का लोगो अभी नहीं बना है और इससे पहले भी नगर परिषद का कोई लोगो नहीं था, लेकिन अब शहरवासियों के माध्यम से ही लोगो को बताया जाएगा और इसके लिए वह कोई भी बेहतर लोगो बनाकर नगर निगम कार्यालय में भेज सकते है। अन्य जानकारी शहरवासियों को ऑनलाइन माध्यम से भी दी जाएगी।

News Archives

Latest News