धारकंडी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए 5.45 करोड़ की कार्य योजना: सरवीन चौधरी

Kangra Politics

DNN धर्मशाला

धारकंडी क्षेत्र की दरिणी, बोह, असल्ली व वासा के लिए विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए 5.45 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है और इसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। यह जानकारी शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री श्रीमती सरवीन चौधरी ने आज रावमापा दरिणी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए दी।  

उन्होंने कहा कि दरिणी कूहल जोकि उनकी विधायक प्राथमिकता है और 1.92 करोड़ से बनाई जा रही है का 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके पूरा हो जाने से यहाँ के किसानों की 87 हेक्टर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा के साथ साथ आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए भी वचनबद्ध है। इससे पूर्व शहरी विकास मंत्री ने स्कूल परिसर में 1 करोड़ 32 लाख से बनने वाले विज्ञान भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने स्कूल के खेल मैदान को बढ़ा करने के लिए रिटेनिंग वाल लगाने को  3 लाख, शौचालय के लिए 2 लाख व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 8000 रुपये देने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि घटारडा सड़क के सुधारीकरण पर 3.72 करोड़ रुपये, डिब्बा सड़क के सुधारीकरण पर 15 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे। उन्होंने शमशान घाट दरिणी के शैड के लिए 1लाख 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।  
  स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की अच्छे कार्यक्रम के लिए सराहना की। स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम  प्रस्तुत किये। शहरी विकास मंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
  इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दीपक अवस्थी, शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार, बीडीसी चेयरमैन विजय कुमार, अधिशासी अभियंता रुमेल सिंह, संजीव महाजन, कनोल प्रधान अनिल महाजन, दरिणी प्रधान रीना देवी, पूर्व प्रधान संजीव महाजन, क्लब के प्रधान अभिषेक, विपिन महाजन, राकेश मनु ,अमरीश परमार, बक्शी चौधरी, प्रीतम चौधरी, एसएमसी प्रधान इंदु बाला, प्रवक्ता अनिल जरयाल, प्रवक्ता सतीश शर्मा, कपिल महाजन, धारकंडी पंचायतों के प्रधान , बीआरसी देश राज, सुनील धीमान,बच्चों के अभिवावक , स्कूल स्टाफ, बच्चे ब स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News