धर्मसिंह उर्फ तनु बने जिला फेडरेशन के अध्यक्ष, बिंदल समर्थक को मिली कामयाबी

Politics Solan

DNN सोलन
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके समर्थकों को भी लगातार कामयाबी मिल रही है। बुधवार को सोलन जिला फेडरेशन के हुए चुनावों में धर्म सिंह उर्फ तनु सर्वसम्मति से फेडरेशन के अध्यक्ष बनने में कामयाब हुए हैं। उन्हें 12 डायरेक्टरों का समर्थन मिला और वे सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। वहीं सोमवार को तहसील एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भी कुमारी शीला कब्जा जमाने में कामयाब रही। डॉ राजीव बिंदल के भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद से उनके पुराने समर्थक एकाएक सक्रिय हो गए हैं और विभिन्न स्थानों पर उन्होंने कब्जा जमाना शुरू कर दिया है।

News Archives

Latest News